सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में चार लोग कीचड़ से सने रास्ते में चारपाई पर लाद कर किसी मरीज को हॉस्पिटल ले जाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के अरखापुरवा से घुरेटा पुरवा गांव का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
चित्रकूट में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, पैदल किसी तरह मरीज को पहुंचाया गया अस्पताल
मऊ तहसील क्षेत्र के घुरेटा गांव का मामला pic.twitter.com/tvPJCdsukh
— Priya singh (@priyarajputlive) August 27, 2024
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
यहां की डेढ़ किलोमीटर की सड़क बेहद खराब है। जिसकी वजह से एंबुलेंस न पहुंच सकी और मरीज के परिजनों को मरीज को चारपाई पर लाद कर हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे परिजन कच्ची कीचड़ वाली सड़क से होते हुए मरीज को ले जा रहे है।हालंकि यह वायरल वीडियो कब औऱ कहां का है पर्दाफाश.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता।