Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : झुर्रियों को लेकर पोते के सवाल पर परदादी ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, प्यारी बातचीत ने लोगों का खींचा ध्यान

Viral Video : झुर्रियों को लेकर पोते के सवाल पर परदादी ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, प्यारी बातचीत ने लोगों का खींचा ध्यान

By santosh singh 
Updated Date

Viral Video : बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो उनके दिल में होता है, वह बेझिझक उनकी जुबान पर आ जाता है। सोशल मीडिया पर एक बच्चे और उसकी परदादी का वीडियो तेजी से वायरल है। जिसमें बच्चे ने परदादी से उनके चेहरे पर पड़ी झुर्रियां की वजह पूछी तो उन्होंने बड़े प्यार से जो जवाब दिया, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है। बच्चे की जिज्ञासा और बुजुर्ग महिला के जवाब ने लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर दिया है।

पढ़ें :- RJD कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन तो करने लगे डांस, तेजस्वी, बोले- सरकार चाहे गोली चलवाए या जेल भेजे, हम रुकने वाले नहीं

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पोता अपनी परदादी के साथ बैठा हुआ उनके चेहरे को देखते हुए पूछता है। आपकी त्वचा ऐसी क्यों है? बच्चे के इस सवाल पर परदादी जवाब देते हुए कहती हैं। हम बूढ़े हो गए हैं, इसलिए। बच्चा फिर पूछता है, तो बूढ़ा होने से क्या होता है?’ इस पर परदादी कहती हैं। बूढ़े होने पर कमी हो जाती है। शरीर की कमी हो जाती है। ये आपका शरीर है जैसा, ये मेरा शरीर है। अब मेरे शरीर में कमी हो गई है। वह आगे कहती हैं कि ‘खाना कम खाते हैं, पानी कम पीते हैं, काम नहीं कर पाते हैं, तो कमियां हो जाती हैं, हर बूढ़े आदमी की। लड़का देखता रहता है और उनके हाथों और पैरों की ओर इशारा करते हुए कहता है, हाथ भी हो गए हैं यहां पे।

बच्चे और उसकी परदादी के बीच की प्यारी बातचीत के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- दादी बहुत सुंदर हैं, मुझे भी मेरी दादी की याद आ गई । दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी अपनी नानी की त्वचा को ठीक इसी तरह नोचती थी और उनसे यही सवाल पूछती थी। तो वहीं कई यूजर्स को अपने दादा-दादी और बचपन के ऐसे ही अनुभवों की याद आ गई।

बच्चे के मासूमियत से भरे परदादी से पूछे इस सवाल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। बच्चे की मासूमियत और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने प्यारे हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। परदादी और पोते का रिश्ता बहुत ही अनमोल, स्नेहभरा और भावनात्मक होता है। इस रिश्ते में अनुभव, ममता और अपनापन एक साथ देखने को मिलता है। जहां परदादी अपने जीवन के लंबे अनुभवों से पोते को संस्कार, धैर्य और जीवन की सीख देती हैं, वहीं पोता अपनी मासूमियत, हंसी और शरारतों से परदादी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां भर देता है।

Advertisement