सोशल मीडिया में मारपीट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित हैलट हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। वीडियो में हॉस्पिटल के गार्ड मरीज के साथ खड़े तीमारदार को बुरे तरह से पिटते नजर आ रहे है। वीडियो में पिटाई के बाद तीमारदार रोता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा
हाल-ए-हैलेट!!
बीमार व्यक्ति और परेशान तीमारदारों का कानपुर के हैलेट अस्पताल में कुछ इस तरह इलाज किया जाता है! दवा और सहानुभूति की जगह थप्पड़ और बदसलूकी होती है! आसपास के कई ज़िलों के लोग बड़ी उम्मीद से इलाज के लिए हैलेट आते हैं, वीडियो वायरल है!! pic.twitter.com/vzlCmEBQx2— Ratish Trivedi/रतीश त्रिवेदी (@RatishShivam) October 22, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसी जूनियर डॉक्टर से तीमारदार की कुछ बहस हो गई थी। इसके बाद गार्ड ने वहां पहुंच कर तीमारदार की पिटाई कर दी।
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्ट्रेचर पर मरीज लेटा है। मरीज के पास ही तीमारदार और परिवार की कुछ महिलाएं भी खड़ी है।
पढ़ें :- अखिलेश-शिवपाल पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- 2017 से पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी
इस दौरान दो गार्ड मरीज के पास आकर उसके साथ खड़े तीमारदार को तेज आवाज में बुलाता है।इस बीच एक गार्ड तीमारदार के पास जाकर उसके गले में लटके गमछे को पकड़कर थप्पड़ मार देता है। इस दौरान महिलाएं बीच बचाव करती नजर आ रही है। इस दौरान हॉस्पिटल में मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है इस वीडियो की पुष्टि पर्दाफास,कॉम नहीं करता।