नोएडा से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के थाना सेक्टर 63 में शुक्रवार को सड़क पर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को कार ने रौंद दिया। आरोपी कार चालक गंभीर हालत में बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी कार ड्राईवर की तलाश कर रही है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अजय शर्मा नोएडा में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। सेक्टर-63 के बी ब्लॉक में किराए पर घर लेकर अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ रहते हैं।
नोएडा
घर के सामने मां के साथ खेल रही एक छोटी बच्ची को कार ने मां के सामने ही कुचला।
सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक की घटना
गंभीर रूप से घायल बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। @Uppolice @noidapolice #news pic.twitter.com/qMPDPB4tJl— Firoj ahmad gada (@firoj_ahmad_786) June 29, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उनकी पत्नी रिंकी और बच्ची अनुष्का शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर के पास टी प्वाइंट के एक कार्नर पर सड़क किनारे जमीन पर बैठकर बच्ची के साथ खेल रही थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला विनीत नामक युवक कार लेकर आता है और बच्ची के ऊपर चढ़ाते हुए निकल जाता है।
कार के दोनों पहिए उतारने के बाद कार चालक आगे जाकर रुक जाता है।बनियान पहने हुए कार चालक बाहर निकलता है। उधर रिंकी अपनी गोद में घायल अनुष्का को लेकर इधर उधर मदद के लिए रोती चिखती है। इस दौरान दो लोग आते हैं और बच्ची को फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह देते हैं।