उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगो की जाना दुभर कर दिया है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को 44 डिग्री तापमान पार कर गया। ऐसे में जो लोग अपने घर परिवार को चलाने के लिए रोजी रोजगार से निकल रहे है उनकी जान पर बनी हुई है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सोमवार को लखनऊ का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देख किसी का भी दिल दहल जाए। दरअसल वीडियो में एक ऑटो चालक अपनी ऑटो से गिरता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद उसने तुरंत दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑटो ड्राईवर की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है।
#ViralVideo: लखनऊ में गर्मी से 3 लोगो की मौत, ऑटो से ड्राइवर गिरा फिर उठ नहीं सका, धूप में ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड और ठेला चालक की भी गई जान। pic.twitter.com/ebDA90um4s
— princy sahu (@princysahujst7) May 28, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को शाम चार बजे के करीब ड्राइवर राम सिंह अपने ऑटो से जा रहे थे।स्टेशन रोड के पास उन्होंने ऑटो रोकी। इसके थोड़ी देर बाद वह अपनी सीट से गिर पड़े। उन्हें गिरता देखकर आस पास कुछ लोग आ गए। गिरने के बाद राम सिंह ने उठने की कोशिश की लेकिन उठ न सका। सड़क पर ही लेट गया वहीं दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सोमवार को पारा 44 डिग्री के पार चला गया। सुबह 11 बजे ही यहां तापमान 41 डिग्री हो गया था। सोमवार को मई में सर्वाधिक गर्मी का रेकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले साल 1995 में मई महीने में इतनी गर्मी पड़ी थी। तब यहां तापमान 46 डिग्री था।