सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स डंडे से युवक की पिटाई करता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के केपी ब्वॉज हॉस्टल का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?
जहां हॉस्टल वॉर्डन डी के चौहान चार छात्रों को बेरहमी से पीटने (students brutally beaten up in KP Boys Hostel) का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र छात्र बीटेक प्रथम और द्धितीय वर्ष के बताए जा रहे है।
ये वार्डन आज भी किस दुनिया में जी रहा है।
मेरठ
मेरठ: हॉस्टल वार्डन की गुंडागर्दी!: KP बॉयज हॉस्टल में छात्रों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
चार छात्रों को एक साथ सोने पर पीटा, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप
KP बॉयज हॉस्टल के वार्डन D.K. चौहान ने छात्रों को… pic.twitter.com/aoIVWV6B5K
— Shakti Singh/शक्ति सिंह (@singhshakti1982) May 30, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र एक साथ एक कमरे में बैठे थे, तभी वार्डन ने बिना किसी ठोस कारण के उन्हें लाठी से पीटना शुरु कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्रों को शारीरिक रुप प्रताड़ित किया गया। पीड़ित छात्रों ने बताया कि उन्हें बार बार धमकाया और मानसिक रुप से भी प्रताड़ित किया जाता रहा है।
पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद हॉस्टल के अन्य छात्र डरे हुए है और यूनिवर्सिटी प्रशासन से वार्डन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। छात्र संगठनों ने भी वार्डन के खिलाफ मोर्चा खोलने कीतैयारी कर ली है। छात्रों का आरोप है कि यह पहली बार हीं है, इससे पहले भी डी के चौहान पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लग चुके है।