Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: ‘ट्रेन मैं चलाऊंगा… नहीं ट्रेन मैं चलाऊंगा, वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए आपस में भिड़े लोको पायलट, मारपीट का वीडियो वायरल

Viral video: ‘ट्रेन मैं चलाऊंगा… नहीं ट्रेन मैं चलाऊंगा, वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए आपस में भिड़े लोको पायलट, मारपीट का वीडियो वायरल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए लोको-पायलट्स के बीच मारामारी वीडियो सामने आया है।गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लोको पायलट ट्रेन चलाने को लेकर आपस में मारपीट और धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- कहीं और छूते तब क्या होता? यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के बयान पर बढ़ा विवाद तो दी ये सफाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2 सितंबर 2024 को शुरू हुई इस वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर पहले दिन से ही आगरा रेल मंडल और कोटा रेल मंडल के कर्मचारी आमने सामने आ गए हैं। आगरा रेल मंडल के क्रू का आरोप है कि, अजमेर रेल मंडल का क्रू भेदभाव कर रहा है। आगरा रेल मंडल को वंदे भारत को चलाने की जिम्मेदारी मिली है। लेकिन, अमजेर मंडल का क्रू उन्हें वंदे भारत का परिचालन नहीं करने दे रहा है। हंगामा, विवाद और मारपीट के बाद रेल अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदयपुर सिटी और आगरा के बीच 2 सितंबर 2024 से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। ये वंदे भारत सप्ताह में तीन दिन चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर पहले दिन से ही आगरा रेल मंडल और कोटा रेल मंडल के कर्मचारी आमने सामने आ गए हैं।

आरोप है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर पहले दिन मारपीट और धक्का मुक्की हुई। आगरा रेल मंडल के क्रू का आरोप है कि, अजमेर रेल मंडल का क्रू भेदभाव कर रहा है। आगरा रेल मंडल को वंदे भारत को चलाने की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन, अमजेर मंडल का क्रू उन्हें वंदे भारत का परिचालन नहीं करने दे रहा है। हंगामा, विवाद और मारपीट के बाद रेल अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि पर्दाफाश.कॉम पोर्टल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement