उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती पिता ने आईसीयू वार्ड में अपनी आंखो के सामने अपनी बेटियों का निकाह (Marriage performed in ICU ward) कराया। इमोशनल करने वाला यह मामला सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौक निवासी मोहम्मद इकबाल की दो बेटियों का निकाह पहले से ही तय था। लेकिन इकबाल की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसकी वजह से उन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।
#ViralVideo: #लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में अनोखी शादी, बीमार पिता ने आईसीयू वार्ड में कराया अपनी बेटियो का निकाह pic.twitter.com/M8zfwurcxl
— princy sahu (@princysahujst7) June 16, 2024
पढ़ें :- UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच
उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए परिवार ये सोच सोच कर दुखी हो रहा था कि बेटियों की शादी में पिता कैसे शामिल होंगे। इसलिए मो इकबाल ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट से उसकी बेटियों की शादी में शामिल होने की इजाजत मांगी। परिजनों ने डॉक्टर्स से बात की और डॉक्टर्स ने इंसानियत के नाते आईसीयू वार्ड में निकाह करने की इजाजत दे दी।
आईसीयू वार्ड में काजी को बुलाया गया और दोनो बेटियों का निकाह उनके बीमार पिता की आंखों के सामने कराया गया।जिसे देख उनकी आंखो में खुशी के आंसू आ गए।