Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: नोएडा में कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर फ्लाईओवर के पिलर के ऊपर गिरी, बाल बाल बची जान

Viral video: नोएडा में कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी जोरदार टक्कर, उछलकर फ्लाईओवर के पिलर के ऊपर गिरी, बाल बाल बची जान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नोएडा। नोएडा में शनिवार को सेक्टर 25 के पास एक स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि युवती उछलकर फ्लाइओवर के गैप में जा गिरी। इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

 ऐसे तीनों लोगो को सुरक्षित नीचे उतारा गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टक्कर के बाद युवती को बचाने के लिए दो युवक पिलर पर कूद गए। इसके बाद तीनों लोग 35 फीट ऊंचे पिलर पर फंस गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की हेल्प से तीनों लोगो को सुरक्षित नीचे उतारा गया। हादसे में युवती के पैर में काफी चोट आयी है।

घायल अवस्था में युवती हॉस्पिटल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि युवती की पहचान किरण के रुप में हुई है। युवती नोएडा से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement