कानपुर : यूपी के कानपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला महिला अस्पताल डफरिन (Dufferin District Women’s Hospital) में इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला (Muslim Woman) ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे चेहरे से हिजाब हटाने को कहा। महिला का दावा है कि ऐसा न करने पर उसे उपचार देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने अपनी आपबीती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा
महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों के साथ-साथ सुरक्षा गार्डों ने भी हिजाब हटाने को कहा। हालांकि hindi.pardaphash.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस पूरे प्रकरण में अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ रुचि जैन (Chief Superintendent Dr. Ruchi Jain) का कहना है कि महिला वीडियो में मेरे पास आने की बात कह रही है, हालांकि वह नहीं आई। महिला अस्पताल (Women Hospital) होने के कारण सुरक्षा का भी हमें ध्यान रखना है। नवजात बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हिजाब उतारने को कहा जाता है। अगर कोई अप्रिय घटना हो जाए तो चेहरा सीसीटीवी (CCTV) में न दिखने पर हम कैसे किसी को पहचान सकते हैं। महिला डॉक्टर के सामने हिजाब हटाने में क्या आपत्ति है?
कानपुर के उर्सला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची एक मुस्लिम महिला का आरोप है कि डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने उससे चेहरे से हिजाब हटाने को कहा। महिला का दावा है कि ऐसा न करने पर उसे उपचार देने से इनकार कर दिया गया। #ursla #kanpur pic.twitter.com/Mm6p70wqXn
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) June 8, 2026
पढ़ें :- कांग्रेस ने मोदी-शाह को घेरा, कहा- अब इनके लिए 'डेमोक्रेसी' सिर्फ बनकर रहा गया है 'डेमोकुर्सी'
हिजाब खोलो तभी मिलेगी दवाई एक मुस्लिम महिला (Muslim Woman) ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में महिला कह रही है, ‘उर्सला में दवाई लेने आए थे तो यहां पर 2 लेडिज डॉक्टर बोल रही हैं कि हिजाब खोल के आओ दवाई लेने। हम अंदर नंबर लगा के आधे घंटे बैठे रहे। उसके बाद बोला जा रहा है कि दवाई लेनी है तो हिजाब खोलो। अब हम ऑफिस जा रहे हैं पता करने कि कौन सा रूल बनाया है? मास्क तो समझ में आता है कि मास्क खोल दो, लेकिन ये हिजाब खोलने के लिए बोल रही हैं। कह रहे हैं यहां पर चोरी बहुत हो रही है।’
मुसलमानों को ही क्यों टारगेट किया जाता है? महिला ने आगे कहा, ‘आप बताओ पर्स हम लोग यहां छुपा लेंगे। अगर चोरी हो रही होगी तो हमें इससे क्या मतलब है? कैमरे जब लगे हैं तो तुम लोग को किस चीज का डर है? हिंदू लड़कियां औरतें सब जा रही हैं। मुसलमान को ही टारगेट क्यों करा जा रहा है? यह कौन सा हिजाब निकाल दिया कि हिजाब खोल के आओ। मैडम ने बोल दिया कि जाकर ऑफिस में पता करके आओ। मेरा मास्क लगा हुआ था। कहने पर मैने मास्क हटा दिया। अब रुचि मैडम का नाम बताया गया।’