Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Viral Video : नहीं मिली एंबुलेंस तो कोरोना पीड़ित महिला का बाइक पर शव ले गया परिवार

Viral Video : नहीं मिली एंबुलेंस तो कोरोना पीड़ित महिला का बाइक पर शव ले गया परिवार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना का तांडव जारी है। इसके बीच न तो अस्पतालों में जगह है और न ही एंबुलेंस ही मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को कितनी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। उसका उदाहरण आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में देखने को मिला है। यहां एंबुलेंस न मिलने पर मजबूरन एक महिला के शव को परिवार वाले बाइक पर ले गए। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

50 वर्षीय मृतक महिला में कोरोना के लक्षण थे। उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी थी। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले ही महिला का निधन हो गया। खबर के मुताबिक, यह महिला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मंडासा मंडल गांव की रहने वाली थी। महिला को सोमवार अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

परिवारवालों ने शव को श्मशान तक ले जाने के लिए पहले एंबुलेंस का इंतजार किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद महिला के बेट और दामाद उनके शव को बाइक पर गांव तक ले गए।

Advertisement