उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कार सवार ने बुजुर्ग के ऊपर कार चढ़ा दी। सोशल मीडिया में इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
रिपोर्ट्स के अनुसार झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के न्यू रायगंज जैन डेयरी के पास रहने वाले गैस एजेंसी संचालक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता रोज की तरह 17 मई को शाम की सैर करने निकले थे। जैसे ही वो अपने घर से चंद कदम दूरी पर पहुंचे, पड़ोस के कार सवार युवक ने गाड़ी बैक करते हुए उनपर चढ़ा दी।
#Shoking #News
UP: झांसी में फॉर्च्यूनर से बिजनेसमैन को रौंदा,बैक करते हुए कार ऊपर से निकाली, चिल्लाया तो गाली देकर फिर चढ़ाई कार….! pic.twitter.com/JFwOJWYCVt— Rahul Saini (@JtrahulSaini) May 24, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि राजेन्द्र प्रसाद कार की टक्कर से नीचे गिर जाते है इसके बावजूद कार सवार नहीं रुकता और कार के नीचे फंसे राजेन्द्र तो घसीटते हुए पीछे गया।
इसके बाद फिर से कार बढ़ा दी। राजेन्द्र की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो वो खून से लथपथ पड़े थे। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि ऐसा जानबूझ कर किया गया है यह हत्या का प्रयास है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।