आगरा । यूपी के आगरा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बता दें कि जिले के कमला नगर (Kamla Nagar) क्षेत्र के कर्मयोगी एन्क्लेव (Karmayogi Enclave) चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक सड़क धंस गई। बारिश के बाद पाइपलाइन में लीकेज के कारण मिट्टी खिसकने से सड़क के बीचों-बीच करीब 20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। हादसे के समय कोई वाहन नहीं गुजरने से बड़ा हादसा टल गया।
पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल
VIDEO VIRAL : आगरा में बारिश से धंसी सड़क, सपा नेता नितिन कोहली ने गड्ढे में उतरकर मापी 'विकास' की गहराई#Agra #UttarPradesh #SamajwadiParty #BreakingNews #SP #NitinKohli pic.twitter.com/eoTNgtSHnR
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) August 7, 2026
सूचना मिलते ही सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर गड्ढे में उतरे और विकास का अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर निशाना साधा। मौके पर जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव पहुंचे और अधिकारियों ने जायजा लिया।
पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
नितिन कोहली ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर साधा निशाना , ताजनगरी को ‘गड्ढा नगरी’ करार दिया
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसी जगह के आसपास पिछले एक महीने के अंदर सड़क धंसने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी महज 10 फीट की दूरी पर सड़क धंस चुकी है। इस पॉश इलाके के रास्ते से रोजाना 25 से 30 स्कूल-कॉलेज की बसें और कई गाड़ियां गुजरती हैं। लोगों ने गड्ढे को केवल भरने के बजाय पूरी सड़क की दोबारा जांच कराने की मांग की है। घटना से नाराज सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी लगाकर सीधे गड्ढे के अंदर उतर गए। उन्होंने गड्ढे की नापजोख करते हुए ताजनगरी को ‘गड्ढा नगरी’ करार दिया। बारिश के दौरान नगर निगम की तैयारियों और निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुलने से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।