Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: लखनऊ के लूलू मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: लखनऊ के लूलू मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां के लूलू मॉल के फालूदा नेशन की आईसक्रीम में कीड़ा निकलने की बात की जा रही है।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

वायरल वीडियो  खुद कस्टमर ने बनाया है। जिसमें वह आइसक्रीम में कीड़ा होने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है आइसक्रीम में पड़ी ड्राईफ्रूट्स के बीच में कीड़ा दिख रहा है।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर ‘कटिंग गैंग’ का कब्ज़ा, जाम में घंटों पिस रहे सैलानी–व्यापारी

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि तुम लोग ये मॉल में क्या करवा रहे हो? बच्चे भी इसे खा रहे हैं। दरअसल फालूदा के साथ दिए गए ड्रायफ्रूट्स में कीड़े दिखाई दिए थे।

यह सुनकर दुकानदार की हालत खराब हो गई। उसने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया और तो और वह यही कहता रहा कि मैं दूसरा बनवा देता हूं, वीडियो मत बनाइये।

Advertisement