children tied to a tree and beaten brutally: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बाग में पड़े आम बीनने पर बाग की देखरेख करने वाले शख्स ने बच्चों को पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा। बच्चों की रोने और चीखने की आवाज न आये इसलिए मुंह में आम ठूंस दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पढ़ें :- अलीगढ़ में BJP के 3 नेताओं पर महिला से गैंगरैप और मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिहा गुरु गोविंद राय में बाग में गिरे आम बिनने पर तीन बच्चों को पेड़ में रस्सी से बांधकर पीटा। इतना ही नहीं बच्चों के रोने और चीखने की आवाज न सुनाई दे इसलिए मुंह में आम ठूंस दिया।
कितना क्रूर बाग मालिक है…बाग में पड़े आम उठाने के आरोप में 3 बच्चों को रस्सी से बांधा। वो शोर न मचा पाएं, इसलिए मुंह में आम ठूंस दिया। सोशल मीडिया में Video वायरल होने के बाद बाग मालिक सुदर्शन गिरफ्तार है।
जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/mR2MUIjBHZ — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 12, 2024
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तीनों बच्चों की मां चौक थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने मीडिया को बताया कि बच्चोंं की पिटाई करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है।