Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: गाने की धुन पर कछुए ने किया जबरदस्त डांस, देखने वाले नहीं रोक पाये अपने हंसी

Viral Video: गाने की धुन पर कछुए ने किया जबरदस्त डांस, देखने वाले नहीं रोक पाये अपने हंसी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: आपने कई वीडियो ऐसे देखे होंगे जिन्हे देख आपका दिन बन जाता होगा, आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कछुए का वीडियो दिखाने जा रेहन हैं जिसे देख आपके फ़ेस पर भी स्माइल आ जाएगी। आप देख सकते हैं इस वीडियो में कछुए को मटकने में कितना आनंद आ रहा है। वैसे इसे देखकर आपको भी मजा आ जाएगा, ये तो तय है। हमे यकीन है ये क्यूट वीडियो आपका दिन बनाने के लिए काफी है।

पढ़ें :- Birthday Special: हॉकर और चाय बेचने वाला बना यूपी की सियासत का सितारा, ऐसा रहा केशव प्रसाद मौर्य़ा का सफर

आपको बता दें, वैसे आए दिन जानवरों से प्यार करने वाले लोग इंटरनेट पर उनकी फोटो, वीडियो देखते हुए अपना समय बिताते हैं।यह वीडियो उन्ही लोगों के लिए है जो इस समय सोशल मीडिया पर फ़ैल रहा है। इस वीडियो में कछुए को नाचते हुए देखा जा सकता है।

पढ़ें :- Nuclear Bomb : महाभारत में इस्तेमाल 'ब्रह्मास्त्र','परमाणु बम' जैसे था शक्तिशाली, वैज्ञानिकों को मिल चुके हैं रेडिएशन के सबूत

आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक शख्स कछुए की बैक पर ब्रश से रगड़ रहा है और उसके बाद कछुआ इस तरह मटक रहा है मानो उसे गुदगुदी लग रही हो या वो डांस कर रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर Nature & Animals नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और सभी इसे खूब प्यार भी दे रहे हैं। इस पर अब तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी आने लगे हैं। वैसे 7 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को देखकर हमारा तो दिन बन गया और हमे लगता है आपका भी बन ही गया होगा।

Advertisement