Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: बरेली में दो युवतियों में बीच सड़क पर जमकर चले लात घूंसे, बाल नोंच कर मारपीट

Viral video: बरेली में दो युवतियों में बीच सड़क पर जमकर चले लात घूंसे, बाल नोंच कर मारपीट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रील बनाने को लेकर दो लड़कियों में जमकर मारपीट हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप

यहां के रील बनाने के चक्कर में दो लड़कियों में बीच सड़क जमकर लात घूसे चले।लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रील बनानी थी। दोनो ने एक ही लड़के को अपना ब्वॉय फ्रेंड बताया। वीडियो बनाने के लेकर दोनो में आपस में झगड़ा हुआ और फिर मारपीट होने लगी।

पढ़ें :- "बड़े भाई हैं, मजाक में चल रहा था," कांग्रेस सांसद ने BJP के बदसलूकी के आरोपों को बताया झूठा

इतना ही नहीं दोनो लड़कियों ने एक दूसरे के बाल भी खींचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगो की तमाशा देखने के लिए भीड़ लग गई, तो कई लोग ल़कियों के बीच मारपीट का वीडियो बनाने लगे। जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को युवक युवतियों का एक ग्रुप गांधी उद्यान गया था। वहां दोनो युवतियां एक ही लड़के को अपना ब्वॉयफ्रेंड बताने लगी। उसके बाद रील बनाने को लेकर आपस में लड़ने लगी। देखते दही देखते दोनो के बीच मारपीट होने लगी।

सोशलमीडिया में यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। वायरल रील की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। मामले में जांच की जा रही है। शांतिभंग के चलते शिकायत दर्ज की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

Advertisement