Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: यूपी पुलिस का आरोपी को बर्बरता पूर्वक पीटते वीडियो वायरल, ईंट से पीट पीट कर कार में बैठाया

Viral video: यूपी पुलिस का आरोपी को बर्बरता पूर्वक पीटते वीडियो वायरल, ईंट से पीट पीट कर कार में बैठाया

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में पुलिस की बर्बरता वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक अर्धनग्न अवस्था में है और दारोगा उसे पीट रहे है। पीटने वाले दारोगा के साथ में एक महिला दारोगा और एक अन्य पुलिसकर्मी भी दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मथुरा का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- आंबेडकर सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान, प्रतिमाओं पर ‘छत्र’ और पार्कों का होगा सुंदरीकरण

जैसा की वायरल वीडियो में दिख रहा है पुलिस युवक को जिस गाड़ी में ले जा रही है वो एक प्राइवेट गाड़ी है। दारोगा युवक को पीटते हुए गाड़ी में बैठा रही है, जब युवक गाड़ी में नहीं बैठता है तो महिला दारोगा पास पड़े ईंट को दूसरे दारोगा को दे देती है। दारोगा युवक को ईंट से पैर पर मारता नजर आ रहा है। इस दौरान वीडियो में महिला और बच्चों के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है।

पढ़ें :- ढाई साल बाद आया UPPSC RO/ARO का फाइनल रिजल्ट, 419 अभ्यर्थी सफल, अनिल पांडेय ने किया टॉप

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस जिस युवक को पीट रही है वह 307 के मुकदमा में वांछित आरोपी है,जिसे पुलिस गांव में पकड़ने गई थी। आरोपी का नाम महावीर सिंह है। इसके ऊपर 12 अक्टूबर 2023 को हमला करने और तमंचा लहराने के मामले में धारा 307 और 323 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।

वहीं मामले में थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने मीडिया को बताया कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से आरोपी हमलावर हो गया था। उसे काफी समझाया गया लेकिन जब वह नहीं माना तो बल का प्रयोग करना पड़ा। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement