Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: कानपुर में सब्जी विक्रेता का सड़क पर भरे कीचड़ वाले पानी से सब्जी धोते हुए वीडियो वायरल

Viral video: कानपुर में सब्जी विक्रेता का सड़क पर भरे कीचड़ वाले पानी से सब्जी धोते हुए वीडियो वायरल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सब्जी बेचने वाला बहुत ही गंदी और घिनौनी तरह से सड़क पर भरे कीचड़ वाले पानी से सब्जियों को धोता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- School Closde : भीषण गर्मी और लू को देखते हुए लखनऊ के सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का बताया जा रहा है। यहां के शिवराजपुर में सब्जी विक्रेता सड़क पर भरे गंदे पानी से भिंडी धो रहा था। गंदे पानी से भिंडी धोने के बाद इसे वापस अपने ठेले पर डालता नजर आ रहा है।

इस दौरान किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में सब्जी विक्रेता अपना नौशाद बता रहा है। वह कह रहा है कि गड्ढे भरा पानी साफ है।

जबकि वीडियो में सुना जा सकता है कि स्थानीय लोग सब्जी विक्रेता से कह रहे है कि सड़क के किनारे लोग इस जगह पर पेशाब करते हैं। कुत्ते गंदगी फैलाते हैं। लेकिन सब्जी बेचने वाला शख्स किसी की बात नहीं सुन रहा है, और गंदे पानी से भिंडी समेत हरी सब्जियां धुल रहा है। वीडियो वायरल होने के लोग सब्जी विक्रेता पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

Advertisement