अपनी खास सुविधाओं के लिए फेमस लग्जरी ट्रेन वंदे भारत का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो गजब की भीड़ नजर आ रही है। भीड़ भी ऐसी की ट्रेन में कहीं पैर रखने की जगह नजर नहीं आ रही है। वंदे भारत ट्रेन भारत की लग्जरी ट्रेनों में शामिल है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
#lucknowrailway @drmlucknow @IndianRailMedia @indianrail #rail got jacked by non ticket passengers @VandeBharatExp pic.twitter.com/TRX3AE3P8q
— archit nagar (@architnagar) June 8, 2024
इस ट्रेन को शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में केवल 52 सेकंड का समय लगता है। इसमें आपको खाने-पीने से लेकर सारी सुविधाएं मिलती हैं। इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों से ज्यादा है। महंगी होने के कारण अधिकतर लोग इसमें सफर नहीं कर पाते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस पर भारी संख्या में भीड़ बिना टिकट के ही चढ़ गई।इससे आरक्षित श्रेणी की इस सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन में कन्फर्म टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया। लग्जरी ट्रेन की हालत जनरल कोच से भी बदतर हो गई। परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर दिया।
वायरल वीडियो में ट्रेन के अंदर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। आमतौर पर इस तरह की भीड़ ट्रेन के जनरल डिब्बे में देखने को मिलती है। भीड़ के कारण ट्रेन के अंदर बैठे यात्री काफी हैरान नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।