Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा

Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में बीते 10 सालों से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने जालौन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि सीएम का चेहरा कमल का फूल होगा।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार कमल खिलेगा। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने साफ कहा कि कमल का फूल?  भाजपा की परंपरा के अनुसार, चुनावी मंचों से अक्सर किसी व्यक्ति विशेष के बजाय पार्टी के निशान और केंद्रीय नेतृत्व के नाम पर चुनाव लड़ने की बात कही जाती है। मुख्यमंत्री का चयन पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड करता है।

पढ़ें :- आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर सुभासपा और निषाद पार्टी आमने-सामने, BJP के सामने बढ़ीं मुश्किलें

वहीं सपा-कांग्रेस के सीट शेयरिंग को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और सपा की खिचड़ी नहीं पकने वाली। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि गुंडागर्दी वाली सरकार को जनता ने चार बार देखा। जनता 2027 में भी सपा को नकार देगी और लगातार तीसरी बार भी बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाएगी। गुंडागर्दी करने वाली सपा को इस बार फिर से मात खानी पड़ेगी। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि अपराधियों-माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार कोई नहीं चाहता। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने चुनाव लड़ने पर कहा कि 403 विधानसभाओं में किसी भी सीट पर लड़ेंगे। बीजेपी द्वारा 20-20 हजार रुपए दिसंबर में महिलाओं को देने की बात पर डिप्टी सीएम ने कहा,कि महिलाओं के सम्मान में बीजेपी हमेशा आगे रही है।

अजय सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से केशव प्रसाद मौर्या ने किया इनकार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (महाराष्ट्र प्रदेश) के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने केशव प्रसाद मौर्या पर घेरते हुए लिखा कि श्री मौर्या ने अजय सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से इनकार किया है।

Advertisement