Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: जब हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटने पहुंची डीएम कृतिका शर्मा

Viral video: जब हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटने पहुंची डीएम कृतिका शर्मा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिले श्रावस्ती की डीएम कृतिका शर्मा (DM Kritika Sharma) का है। जिसमें वो हाथ में हसिया लेकर गेहूं की फसल काटती नजर आ रही है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, एक झटके में 7 उम्मीदवार बदले, नई लिस्ट से मची सियासी हलचल

दरअसल, गेहूं उपज का आंकलन करने को अधिकारियों की ओर से क्राप कटिंग कराई जा रही है। इस दौरान डीएम कृतिका शर्मा खुद खेत में उतर गई और गेहूं की कटाई की और क्राप कटिंग कराकर उत्पादन का जायजा लिया। साथ ही किसानों से सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहूं बेचने की अपील की।

पढ़ें :- सबरीमाला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- धर्म में अंधविश्वास क्या है? इसका फैसला करने का हमें अधिकार, सरकार ने किया विरोध

जिलाधिकारी कृतिका शर्मा (DM Kritika Sharma) ने विकास क्षेत्र हरिहरपुररानी के ग्राम कोकल पहुंच कर किसान बदई के खेत में गेंहू क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। क्राप कटिंग के दौरान डीएम ने किसान से हंसिया लेकर फसल की कटाई की।

इसके बाद मड़ाई कराने के बाद वजन कराकर डीएम ने गेहूं उत्पादन का आंकलन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर ही गेहूं बेचने की अपील की। जिससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल सके।

पढ़ें :- डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- CEC ने कहा 'यहां से दफा हो जाओ' ,जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है
Advertisement