सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला वकील को बुरी तरह से पीटती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीवानी कचहरी में गुरुवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां कचहरी के गेट नंबर तीन पर दो महिलाओं ने एक वकील की सरेआम पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि वकील ने फोन पर उसे गाली दी थी। इससे नाराज होकर वह वकील से भिड़ गई।
ये वकील देर रात महिला को फोन कर परेशान करता था. बार बार समझाने के बाद भी वकील समझने को तैयार नहीं था. फिर दो महिला कोर्ट पहुंची और वकील साहब को कूट दिया। पिटाई के बाद वकील साहब का आशिकी वाला भूत उतर गया. यूपी के बस्ती का पूरा मामला है. pic.twitter.com/NbqhF3ZrLD
— Priya singh (@priyarajputlive) April 3, 2025
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
मामूली कहासुनी के बाद एक और महिला भी आ गई। दोनों ने मिलकर वकील की पिटाई शुरू कर दी। घटना के समय मौजूद अन्य वकीलों ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन दोनों महिलाएं आक्रोशित थीं। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित वकील ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से दीवानी कचहरी के वकीलों में रोष है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने घटना की निंदा की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।