Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: महिला का गला दबाकर लूट, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है सीसीटीवी फुटेज

Viral Video: महिला का गला दबाकर लूट, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है सीसीटीवी फुटेज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली के द्वारिका जिला के बिंदापुर थाना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सवेरे तड़के महिला का गला दबाकर लूट का मामला  सामने आया है। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि सुनसान सड़क पर एक महिला जा रही है। इसी बीच पीछे से एक व्यक्ति आता है और उसका गला पकड़ लेता है और इतने में महिला बचने के लिए छटपटाती रहती है। इतने में बदमाश लूट की वरदात को अंजाम देता है।

पढ़ें :- अमेरिका में पिया डांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से बनीं पहली भारतीय-अमेरिकी सांसद

यह सीसीटीवी फुटेज 6 जनवरी की सुबह का बताया जा रहा है। महिला सुबह 6:30 बजे के आसपास सुबह सैनिक नगर इलाके से कहीं जा रही थी। तब उसके साथ इस तरह की लूट की घटना हुई।

बदमाश ने महिला के गले को पकड़ा और जमीन में गिरा दिया। इस दौरान महिला ने बचने की कोशिश की, मदद के लिए चीखती और चिल्लाती है। बदमाश ने महिला का बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गया। जिसमें एटीएम कार्ड और मोबाइल इत्यादि था। कुछ देर बाद फिर महिला उठी और फिर किसी की मदद से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन शुरु की। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया की पुलिस टीम ने काफी छानबीन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement