सोशल मीडिया में एक बुढ़े ऑटो ड्राईवर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के पीछे वजह है उसकी फर्राटेदार अंग्रेजी..जी हां। ऑटो चालक को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। जैसे ही वो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना शुरु करता है लोग देखकर हैरान रह जाते है।
पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 IPS अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती
महाराष्ट्र के अमरावती से एक ऑटोवाले का वीडियो सामने आया है.
वीडियो में एक ऑटोवाला किसी शख्स के साथ फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रहा है.ऑटोवाले की अंग्रेजी को 10 में से कितने नंबर देंगे आप? कमेंट करें..
pic.twitter.com/mndWkiQE58 — ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) July 10, 2024
पढ़ें :- पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली मौके पर हुई उसकी मौत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ऑटो चला रहा है वो अंग्रेजी की वैल्यू बता रहा है। वहीं एक शख्स का इसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह शख्स कहता है, ‘मैं जो कह रहा हूं उसे आप ध्यान से सुनिए। अगर आप अंग्रेजी जानते हैं तो आप लंदन, पेरिस, अमेरिका जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
अगर आप अंग्रेजी नहीं जानते हैं तो आप वहां नहीं जा सकते हैं। उदाहरण के लिए आप लंदन में हैं और वेटर से अंग्रेजी में पानी मांगेंगे तो वो पानी देगा। और आप मराठी में कहेंगे तो बोलेगा, तुम यहां से बाहर जाओ तुम्हारे लिए यहां पानी नहीं है। इसलिए मैं कहता हूं कि आप अंग्रेजी सीखो और बोलों क्योंकि वो अंतरराष्ट्रीय भाषा है।’मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो महाराष्ट्र के अमरावती का बताया जा रहा है।