मेरठ। यूपी के मेरठ जिले (Meerut District) के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात ढाई बजे पत्नी ने पति पर चाकू से हमला करके उसका प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट दिया। अवैध संबंध के शक में चलते पत्नी शबनम ने रात ढाई बजे करीब पति नदीम निवासी समर गार्डन को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर चाकू से कई वार किए।
पढ़ें :- Video-प्रेमिका संग कार में पति खा रहा था मोमोज, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा तो बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया
‘तुम्हें किसा का नहीं होने दुगी’ कहकर पत्नी ने पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट’
मेरठ में पति के अवैध संबंधों से आहत एक पत्नी ने पति का चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया. लहुलुहान हालत में बेचारे पति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोप है कि पत्नी शबनम को शक था कि पति नदीम का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध चल रहा है. जिसके चलते ये कदम उठाया गया.
हालांकि पत्नी शबनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेचारा पति सदमे में हैं.
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) October 9, 2026
गंभीर रूप से घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आरोपी महिला घर से फरार हो गई। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
पुलिस के अनुसार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी नदीम कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है। करीब 7 वर्ष पहले उसका निकाह तारापुरी निवासी युवती से हुआ था। दंपती के अभी कोई बच्चे नहीं हैं। युवक अपनी मां के साथ रहता है।
परिजनों का आरोप बाहरी लड़कों से फोन पर बात करती है पत्नी
परिजनों का आरोप है कि युवक अपनी पत्नी के अन्य युवकों से फोन पर बातचीत करने का विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। युवक का आरोप है कि कुछ देर बाद पत्नी ने उसे कॉफी पीने के लिए दी।
कॉफी पीने के बाद उसे बेहोशी महसूस होने लगी और वह अचेत हो गया। दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी। लेकिन बच्चे नहीं हुए। बच्चा न होने के कारण पत्नी अन्य युवकों के साथ संपर्क में रहती है, इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उस पर हमला कर दिया।
शबनम नदीम के ऊपर नामर्द होने के इल्जाम लगाती रही है। नदीम शबनम को धमकी देता था कि वह दूसरी शादी कर लेगा। हमला कर फरार हुई महिला पीड़ित युवक के मुताबिक, इसी दौरान पत्नी ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। होश आने पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर मां और बहन कमरे में पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी महिला वहां से निकल चुकी थी।
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक और परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक की ओर से पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं देर रात पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया।
मेरे गुप्तांग को चाकू से कई जगह से काट दिया
पीड़ित पति नदीम ने बताया कि पत्नी ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे पिलाया, इसके बाद मुझ पर हमला कर दिया। मेरे गुप्तांग को चाकू से कई जगह से काट दिया। उसके दिमाग में क्या है वो ही जाने। लेकिन उसने जो किया वो गलत है। उसका कहां अफेयर है… मैं नहीं जानता।
मैंने तो उससे ये भी कहा था कि तुझे नहीं रहना तो मेरे साथ मत रह। अलग हो जाओ। पत्नी शबनम ने मेरे गुप्तांग पर चाकू से कई वार किए। पहले भी वो मुझसे लड़ाई कर चुकी है। कहती है कि तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगी और न ही तुम्हें अपना रखूंगी। बताया कि उसे नीचे 7-8 टांकें आए हैं।
पीड़ित ने बताया कि शादी को 7 साल हो चुके हैं। लेकिन अब तक बच्चे नहीं हुए। बताया कि पत्नी में कमी है इसलिए हमारे बच्चे नहीं हो रहे। इसके लिए हम इलाज भी करा चुके हैं लेकिन उससे कोई आराम नहीं हुआ।
3 साल पहले मुंह में तेजाब डालने की कोशिश
पीड़ित पति ने बताया कि आज से 3 साल पहले भी एक हादसा हो चुका है। तब मेरी पत्नी ने सोते समय मेरे मुंह पर तेजाब डाल दिया था, लेकिन मैं किसी तरह बच गया था। तब भी उसने मुझे मारापीटा था। मैंने पत्नी से पूछा कि तू मेरे साथ ऐसा क्यों करती है? तो वो कहने लगी कि मेरे दिमाग में शैतान बैठ गया है।
मुझे खौफ रहता है कि मेरे बच्चे नहीं हो रहे इसलिए तुम मुझे छोड़कर चले जाओगे। दूसरी शादी कर लोगे, लेकिन मैंने उससे कहा कि तेरी इन हरकतों से क्या मुझे तुझ पर प्यार आएगा? बल्कि इन हरकतों से तो मैं तुझे और जल्दी खुद से अलग कर दूंगा।
इसके बाद भी पत्नी नहीं मानी। वो बस यही कहती है कि तुम दूसरी शादी कर लोगे, लेकिन मैं कहता हूं कि तू ठीक से रह तो मैं दूसरा निकाह क्यों करुंगा? इसके अलावा वो कुछ नहीं कहती। पुलिस घटना में इस्तेमाल होने वाला चाकू बरामद कर ले गई है।
बताया कि प्राइवेट पार्ट में 8-9 टांके आए हैं। पत्नी को सजा मिलनी चाहिए। जब आदमी गलती करता है तो उसे कोई माफी नहीं मिलती तुरंत उसे जेल भेज दिया जाता है। लेकिन महिलाएं अपराध करती हैं तो वो खुली घूमती रहती हैं। उसे भी जेल जाना चाहिए सजा मिले। ताकि आगे भी कोई इस तरह की घटना न कर सके।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को जैद गार्डन की रहने वाली शबनम ने पति नदीम के प्राइवेट पार्ट को चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। उसको अपने पति के ऊपर शक था, इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।