नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) को एक हफ्ते के दो बड़े झटके लगे हैं। दो बड़े दिग्गजों से संन्यास का ऐलान कर फैंस को सदमे में डाल दिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद अब विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसकी जानकारी सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह बात चल रही थी कि कोहली ने बीसीसीआई (BCCI) को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (England Test Series) को देखते हुए उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
हालांकि, कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने का ही फैसला किया। भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि आठ मई को नियमित कप्तान रोहित ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। एक हफ्ते के अंदर दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से फैंस सदम में हैं। इसी के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक अध्याय का अंत हो गया। भारत को इंग्लैंड का दौरा अगले महीने करना है। इस दौरान टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।