Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Virat Kohli : विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Virat Kohli : विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) के ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसके साथ ही कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2020 में ही इंस्टाग्राम पर विराट कोहली (Virat Kohli on Instagram) के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। इस साल जून के महीने में कोहली ने इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स भी पूरे किए थे। विराट के अलावा कोई भी क्रिकेटर यह उपलब्धि नहीं हासिल कर पाया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

विराट ट्विटर पर पाचवें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। इस मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 95 करोड़ के करीब लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। फुटबॉल खिलाड़ी वेन रूनी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बास्केटबॉल के केविन दुरंत तीसरे और फुटबॉल खिलाड़ी नेमार चौथे स्थान पर हैं।

धोनी ट्विटर पर एक्टिव नहीं
विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं, लेकिन ट्विटर पर धोनी सक्रिय नहीं हैं। इसी वजह से उनके अकाउंट से ब्लू टिक भी हटा लिया गया था, लेकिन बाद में उनका अकाउंट फिर से वेरीफाई कर दिया गया। धोनी ने आखिरी ट्वीट जनवरी 2021 में किया था। धोनी को लगभग 84 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं, सचिन को 3.78 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

1020 दिन बाद विराट ने लगाया शतक
एशिया कप (Asia Cup) में भारत के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 122 रन की शानदार पारी खेली थी। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह विराट का पहला शतक था। इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन था। इस पारी के साथ ही विराट टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। नवंबर 2019 के बाद पहली बार उन्होंने शतक लगाया था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में कोहली के बल्ले से कोई शतक निकला था। अब टी20 क्रिकेट में कोहली के शतक लगाने के बाद उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद है। इस बीच फैंस का बढ़ता सपोर्ट उन्हें और आत्मविश्वास देगा।
पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Advertisement