Vivah Panchami 2024 : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान राम एवं देवी सीता का विवाह हुआ था। इसलिये इस दिन को राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा पाठ के भव्य आयोजन किए जाते हैं साथ ही लोग अपने घरों में भी भगवान राम और माता सीता की पूजा करते हैं। विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस दिन लोग लोग विवाह के गीत गाकर खुशियां मनाते हैं। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान राम और माता सीता के विवाह का आयोजन भी किया जाता है।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा , ऋण मुक्ति के लिए माता को 108 गुड़हल के फूल करें अर्पित
विवाह पंचमी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल विवाह पंचमी (Vivah panchami 2024 Date) 06 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।
विवाह पंचमी 2024 का उत्सव – 6 दिसंबर 2024, शुक्रवार
पंचमी तिथि आरंभ – 05 दिसंबर 2024, गुरुवार; दोपहर- 12:49 बजे
पंचमी तिथि समाप्त – 06 दिसंबर 2024, शुक्रवार; दोपहर- 12:07 बजे
विवाह पंचमी के दिन भगवान श्री राम की बारात निकाली जाती है|
घर में भगवान श्री राम तथा माता सीता की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है|
इसके पश्चात भगवान श्री राम को पीले रंग के तथा माता सीता को लाल रंग के वस्त्र अर्पित किये जाते है|
भगवान गणेश जी का ध्यान करके विवाह की रस्मों को शुरू किया जाता है|
विवाह की रस्म शुरू करने से पहले हनुमान जी की पूजा तथा उनका आह्वान जरूर करना चाहिए|
हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त तथा माता सीता के प्रिय माने जाते है|