Vivo T5 Pro 5G India Launch Date : Vivo ने फाइनली अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। Vivo अपने नए मॉडल को भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। आगामी वीवो टी-सीरीज़ का यह स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वीवो टी5 प्रो 5जी में बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन चिप होने की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। वीवो टी5 प्रो 5जी को पिछले साल लॉन्च हुए वीवो टी4 प्रो 5जी के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया जा रहा है।
पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन
कब होगा लॉन्च?
Vivo T5 Pro 5G ऑफिशियल साइट के अलावा सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां धीरे-धीरे मॉडल से जुड़े फीचर्स रिवील किए जा रहे हैं। टीजर में फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें वर्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है।