Vivo T5 Pro : वीवो T5 Pro पिछले ही हफ़्ते भारत में लॉन्च हुआ था, जिसमें 9,020mAh की ज़बरदस्त बैटरी और कागज़ पर दिखने वाले कई शानदार फ़ीचर्स हैं। आज, 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे (IST), यह फ़ोन देश में अपनी पहली सेल के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे आप Flipkart, Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- Oppo Reno 16 और Reno 16C 5G कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं
भारत में Vivo T5 Pro की क़ीमत और उपलब्धता
कीमत, सेल और उपलब्धता
8GB + 128GB: ₹29,999
8GB + 256GB: ₹33,999
12GB + 256GB: ₹39,999 रुपये में उपलब्ध है।
कंपनी पहली सेल के मौके पर HDFC, SBI, AXIS बैंक कार्ड्स और UPI पर बैंक डिस्काउंट दे रही है। इसके तहत बेस वेरिएंट की कीमत 2000 रुपये बाकी के दोनों वेरिएंट्स की कीमत 3000 रुपये तक कम हो जाएगी।
डिस्प्ले
फोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है।
डिजाइन
साथ ही, 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है। बड़ा बैटरी पैक होने के बावजूद इसका डिजाइन स्लिम है और वजन 213 ग्राम है।
पढ़ें :- मात्र ₹997 में 150 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और Unlimited Calling के साथ 'BSNL' का बड़ा धमाका
कैमरा
Vivo T5 Pro 5G के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
परफॉर्मेंस
यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।