Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo X300 Ultra : वीवो X300 अल्ट्रा लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स का खुलासा , जाने कैमरा और फीचर्स

Vivo X300 Ultra : वीवो X300 अल्ट्रा लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स का खुलासा , जाने कैमरा और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivo X300 Ultra : वीवो अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स वीवो X300 अल्ट्रा और Vivo X300 FE को 6 मई को भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इन दोनों फोनों की कीमत से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है।

पढ़ें :- Nothing Smartphones : Nothing के स्मार्टफोन्स की कीमतों में हुआ इजाफा ,  खरीदने से पहले जानें नई कीमतें

प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए एक्सटेंडर किट
वीवो के ये दोनों फोन खासतौर पर कैमरा यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कंपनी इनके साथ खास एक्सटेंडर किट भी लॉन्च कर सकती है, जिसे अलग से खरीदना होगा। इस किट की मदद से फोन का कैमरा और ज्यादा पावरफुल हो जाएगा, खासकर जूम और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए।

कीमत
लीक के मुताबिक, Vivo X300 Ultra की बॉक्स कीमत करीब ₹1,99,999 बताई जा रही है, लेकिन इसका असली सेलिंग प्राइस लगभग ₹1,59,999 हो सकता है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगा।

Vivo X300 FE की बॉक्स
वहीं Vivo X300 FE की बॉक्स कीमत ₹1,19,999 बताई गई है, जबकि इसका संभावित लॉन्च प्राइस करीब ₹79,999 हो सकता है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा।

फीचर्स
X300 Ultra में 6.82 इंच की बड़ी 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रीन बेहद स्मूद और शानदार दिखती है। कैमरे की बात करें तो इसमें Zeiss के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। खास बात यह है कि इसमें 200mm और 400mm तक के एक्सटर्नल लेंस लगाने का ऑप्शन भी मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पढ़ें :- YouTube Picture-in-Picture (PiP) : यूट्यूब वीडियो अब बिना प्रीमियम भी बैकग्राउंड में चलेगा, कंपनी ने फ्री किया यह फीचर
Advertisement