Vivo Y31s 5G : दिग्गज टेक कंपनी Vivo ने मलेशिया में अपना लेटेस्ट हैंडसेट Vivo Y31s 5G लॉन्च किया है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो एक टिकाऊ बॉडी, लंबी चलने वाली बैटरी और रोजमर्रा के कामों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं।
पढ़ें :- Redmi Turbo 5 : रेडमी टर्बो 5 की पहली Sale शुरू! , मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
डिस्प्ले
Vivo Y31s 5G में 6.74 इंच का बड़ा फुल-एचडी (Full-HD) डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है जिससे गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ लगती है।
1,050 निट्स की पीक ब्राइटेनश
इसके साथ ही आउटडोर या तेज धूप में भी फोन को आसानी से इस्तेमाल करने के लिए इसमें 1,050 निट्स की पीक ब्राइटेनश दी गई है। इसका डिस्प्ले कलर्स और क्लैरिटी के मामले में काफी बेहतरीन है जो वीडियो देखने के अनुभव को और मजेदार बनाता है।
प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन के अंदर परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 (Snapdragon 4 Gen 2) प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरे
कैमरे की बात करें तो Vivo Y31s 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जो बेहतरीन डिटेल्स के साथ फोटो क्लिक करता है।
पढ़ें :- टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट में तीखी बहस, कंपनी के अधिवक्ता आदेश में कानूनी खामियों का किया दावा
रैम
मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 8GB रैम और डेटा सेव करने के लिए 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
क्लीन इंटरफेस
यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है जो यूजर्स को एकदम नया और क्लीन इंटरफेस देता है।
फास्ट चार्जिंग
इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन का वजन 209 ग्राम है जिसे कैरी करना काफी आसान है।