Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Vote Adhikar Yatra : हेमंत सोरेन, बोले- बिहार चुनाव पूरे देश की दिशा तय करेगा, विपक्ष को ईडी, सीबीआई से डराया जा रहा है

Vote Adhikar Yatra : हेमंत सोरेन, बोले- बिहार चुनाव पूरे देश की दिशा तय करेगा, विपक्ष को ईडी, सीबीआई से डराया जा रहा है

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वोटर अधिकार यात्रा के 16 वें दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि साल 2014 में कुछ चालाक-चतुर लोगों ने सत्ता हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि अगर आज नहीं चेते तो काफी परेशानियां होंगी। भारत देश में आजादी के बाद से जितने लोग नहीं मरे, उससे ज्यादा लोग साल 2014 से अब तक मर चुके हैं। जब-जब हमने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी है हमने जीत पाई है। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एनडीए की सरकार फूट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रही है। विपक्ष को ईडी, सीबीआई के दम पर लोगों को डराया जा रहा है।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

‘वोट चोरी’ आज से नहीं चल रही है बल्कि कई सालों से चल रही है। आज उन लोगों का पर्दाफाश आपने सामने किया जा रहा है। इसलिए ये चुनाव सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को बचाने का संकल्प है। हमलोग विपक्ष की तरफ से लगातार साजिशकर्ताओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। मुझे भी कई दिनों तक जेल में डाल दिया। मुझे जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ना पड़ा। आप सभी लोगों से आग्रह है कि यहां पर जिस तरह से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण किया गया है वो बेहद ही विचित्र है। अगर उनमें हिम्मत है तो वो गद्दी छोड़ कर फिर से रिवीजन कराएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Advertisement