पटना। बिहार की राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए मंच से सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition in Bihar Tejashwi Yadav) जेडीयू व बीजेपी पर जमकर गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में गड़बड़ करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देना है। नीतीश सरकार (Nitish Government) को बिहार से उखाड़ फेंकने का काम करना है। इनके केवल एक इंजीनियर के पास से 100-100 करोड़ रुपये मिलते हैं। विभाग के मंत्री ग्लोबल टेंडिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आप उसी मंत्री के यहां सुबह-शाम पहुंचते हैं। नीतीश कुमार नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। इसलिए क्योंकि मंत्री जी के यहां नीतीश जी सुबह-शाम जाते हैं। हमलोगों ने जो कहा है वहीं यह नकलची सरकार काम कर रही है।
पढ़ें :- डिप्टी सीएम के बयान से साबित हो गया कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे : अखिलेश यादव
लालू झुके नहीं, तेजस्वी भी झुकेगा नहीं
हमने कहां पेंशन बढ़ाएंगे, डोमिसाइल कानून बनाएंगे, हम बोले कि माई-बहिन योजना लाएंगे। यहीं सब नकल इस सरकार ने भी की है। ये लोग नकल तो कर सकते हैं लेकिन विजन नहीं ला सकते हैं। इस सरकार को भगाना है। हम नया बिहार बनाएंगे। जहां कारखानें, उद्योग हों। हर हाथ को कमाई, दवाई मिले। मोदी जी तेजस्वी पर मुकदमा कराते हैं। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। लालू जी के बेटवा डरा जाएगा। हमारे तो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। हम लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं। हमारे नेता को चाहे कितना भी झुकाया गया हो। ईडी सीबीआई लगाया गया हो। लालू झुके नहीं। तेजस्वी भी नहीं झुकेगा।
नरेंद्र मोदी फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं, ऐसी ठगी बिहार में संभव नहीं है
बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जनता को दिलाया भरोसा, कहा- संघर्ष के बीच में भी नहीं होगी देश में उर्वरक की कमी
BJP के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं।
नरेंद्र मोदी फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं। ये ऐसा करके बिहार को ठगना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है।
बिहार की जनता ऐसे ठग लोगों… pic.twitter.com/mMOir88igu
— Congress (@INCIndia) September 1, 2025
पढ़ें :- मंत्री असीम अरुण को कन्नौज डीएम ने 45 मिनट तक करवाया इंतजार, फिर कार्यक्रम छोड़कर चल दिये मिनिस्टर और फोड़ा लेटर बम
बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहीं से लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राजतन्त्र कायम करने की कोशिश हो रही है। बिहारियों को ठगने की कोशिश हो रही है। फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं। तेजस्वी ने भीड़ से नारे लगवाए कि इस सरकार को बदलना है। बिहार में एक इंजीनियर के यहाँ सौ करोड़ मिले। उसने 10 करोड़ नोट जला दिये। उस विभाग के मंत्री सरकार के खासम खास हैं। सरकार अचेत अवस्था में है। डबल इंजन की सरकार नकलची है। जो हम कह रहे हैँ, उसकी नकल हो रही है। इस सरकार में कोई विज़न नहीं है। ट्रांसफर पोस्टिंग में खेल हो रहा है। सरकार बनने पर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बिहार में बेरोजगारी और पलायन है। हम एफ आई आर से डरने वाले नहीं हैँ।