Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है, जो हरेक में नहीं होती : अखिलेश यादव

सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है, जो हरेक में नहीं होती : अखिलेश यादव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान​ दिया है। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा (BJP) चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है,जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे चले(भाजपा की तरफ) जाएंगे।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : एक महीने पहले 45 रुपये बिक रही चीनी की कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंची, अब मिठास हो रही कड़वी

बीजेपी जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाएगी

विधायकों के पाला बदलने को लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि दबाव तो हरेक पर बनाया जाता है। बीजेपी जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाएगी। उन्होंने कहा कि हरेक में यह साहस नहीं होता कि वह सरकार के खिलाफ खड़ा हो जाए। सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां वीडियोग्राफी नहीं हुई होती तो बीजेपी की बेइमानी सामने नहीं आ पाती। अखिलेश ने कहा कि जहां तक यूपी का सवाल है, जो लोग गए हैं उनमें साहस नहीं रहा होगा सरकार के खिलाफ खड़े होने का।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि दिल्ली से फोन आएगा तो कौन मना करेगा?

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि किसी को मंत्री पद का ऑफर दिया गया होगा तो किसी को कुछ और। मैंने तो पैकेज की बात भी सुनी है। कुछ पैकेज ऐसे भी होते हैं जो दिखते नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोगों को डराया-धमकाया गया होगा। कुछ लोगों से यह भी कहा गया होगा कि तुम्हारा ये पुराना मुकदमा है, इसकी फाइल खोल देंगे। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि दिल्ली से फोन आएगा तो कौन मना करेगा?

पढ़ें :- महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को तीन महीने में सीखना होगा मराठी, नहीं सीख पाने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है

कद्दावर नेताओं के साथ छोड़ जाने के सवाल पर कहा कि कद्दावर लगते थे लेकिन हैं नहीं

सपा प्रमुख ने कद्दावर नेताओं के साथ छोड़ जाने के सवाल पर कहा कि कद्दावर लगते थे लेकिन हैं नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि किसकी अंतरात्मा में क्या है, ये हम नहीं जानते? उन्होंने यह भी दावा किया कि हम इसके बाद और मजबूत होंगे। जो लोग गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा प्रमुख ने कहा कि हम तो विपक्ष में हैं। हम किसी को क्या ही दे सकते हैं? कोई हमारे पास क्यों आएगा? उन्होंने कहा कि यूपी की जनता सब देख रही है। अब हम लोग लोकसभा चुनाव के लिए जा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी जनता के बीच चुनाव नहीं जीत पाएगी।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के एक दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश ने डिनर दिया था। इस डिनर में सपा के चीफ व्हिप समेत आठ विधायक नहीं पहुंचे थे। तभी से सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। राज्यसभा चुनाव में में अब तक सपा के मनोज पांडेय, पवन पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, आशुतोष मौर्य समेत सात विधायक क्रॉस वोटिंग कर चुके हैं।

Advertisement