नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill 2024) पर राज्यसभा में बहस जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) व भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक्फ की जमीन बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
संघी-भाजपाई नादानों,
तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक़्फ़ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है।
मुझे अफ़सोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूँ अन्यथा अकेला ही… pic.twitter.com/FqgyQpHc5F
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) April 3, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उन्होंने कहा कि मुझे अफ़सोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं अन्यथा अकेला ही काफी था। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि सदन में नहीं हूं तब भी आप लोगों के ख्यालों, ख़्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूं यह देख कर अच्छा लगा। अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अडिगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी है।