Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इस्लामाबाद बम धमाका क्या पाकिस्तानी सेना की करतूत, ISIS आतंकी संगठन ने धमाके को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस्लामाबाद बम धमाका क्या पाकिस्तानी सेना की करतूत, ISIS आतंकी संगठन ने धमाके को लेकर किया बड़ा खुलासा

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए बम धमाके को लेकर आईएसआईएस आतंकी संगठन ने बड़ा खुलासा किया है। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ लोग दबी जुबान में इसे पाकिस्तानी सेना की करतूत बता रहे है। बता दे कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शहजाद टाउन में तरलाई कलां क्षेत्र में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उज-कुबरा में शुक्रवार को एक जोरदार बम धमाका हुआ था। यह धमाका उस समयय हुआ जब मस्जिद ने जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी। इस घटना को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा कर अंजाम दिया था और इस हादसे में अभी तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बम धमाके में 170 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी सरकार को व्यापारी दे रहे है खुले आम धमकी, पॉइंट ऑफ़ सेल मशीनों को लेकर बने नियम को बताया काला कानून

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए धमाके पर सवाब उठना शुरू हो चुका है। इसके पीछे किसका हाथ इसकी जांच की जा रही है। वहीं पाकिस्तान सरकार ने धमाके का जिम्मेदार भारत को बताया है। इस आरोप के लिए पाकिस्तान के पास कोई भी ठोस सबूत नहीं है। वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस बेबुनियादी आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। शनिवार को धमाका किसाने किया इसका खुलासा हो चुका हैं। ISIS आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती धमाके की जिम्मेदारी ली है। वहीं फगानिस्तान और भारत में कई लोग इस धमाके को पाकिस्तानी सेना की करतूत बतारहे है। उनका कहना है इस्लामाबाद बम धमाका पाकिस्तानी सेना नहीं कराया है। यह आत्मघाती बम धमाका भू-राजनीतिक कारणों की वजह से कराया गया है। यह सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रहीं हैं। इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी इस्लामाबाद में हुए इस आत्मघाती धमाके की निंदा की है।

Advertisement