Watch Viral Video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एसबीआई बैंक में सांड घुस गया। सांड को देखकर लोगों में अफरा तफर मच गई। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर के 12 बजे के आस पास बैंक के अंदर कैश काउंटर तक एक सांड घुस गया।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता
हाल- ए-उत्तर प्रदेश: बैंको में भी घूम रहे सांड !
उन्नाव में एसबीआई बैंक में घुसा सांड, कैश काउंटर पर पहुंचा।
भाजपा सरकार में सड़को पर तो सांड का उत्पात था ही, अब बैंक का ग्राहक भी बना।
यूपी को सांड प्रदेश बनाने पर तुले भाजपाई ! pic.twitter.com/wzRSSUJ9HX
पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 10, 2024
सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य लोगो द्वारा सांड को बाहर निकालने में छूटे पसीने
जिस समय बैंक में सांड घुसा था उस समय बैंक कर्मचारियों के अलावा खाताधारक भी थे। अचानक बैंक में घुसे सांड को देख लोगो में अफरा तफरी मच गई। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य लोगो द्वारा सांड को बाहर निकालने में पसीने छूट गए। आखिरकार सांड को बैंक से बाहर निकाला जा सका। यह वीडियो सोशल मीडिया में तरह तरह के कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एसबीआई बैंक में पैसा कैश कराने पहुंचा सांड pic.twitter.com/sCgmF4Zb1V
पढ़ें :- "बड़े भाई हैं, मजाक में चल रहा था," कांग्रेस सांसद ने BJP के बदसलूकी के आरोपों को बताया झूठा
— princy sahu (@princysahujst7) January 10, 2024