Vijay Kher passed away: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और विलेन विजय खरे का निधन हो गया है जो ‘गब्बर सिंह’ के किरदार के लिए फेमस थे। उनकी आज, 15 दिसंबर को सुबह 4 बजे बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। वो किडनी की समस्या के कारण लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।
पढ़ें :- अभिनेत्री सरगुना मेहता अपने पहले बच्चे को लेकर भड़की, कहा- बेबुनियाद खबरे न फैलाए, पति रबि दुबे की फिल्म रामायण आएगी दिवाली पर
भोजपुरी के गब्बर सिंह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। वह भोजपुरी फिल्मों और शोज में अपने काम के लिए दुनिया भर में फेमस थे। उनके निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं।विजय खरे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
विजय खरे बीते कुछ महीनों से किडनी की समस्या से बीमार परेशान चल रहे थे। विजय खरे के निधन से उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे विजय ने 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया था और भोजपुरी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2019 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था जो रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी सहित कई भोजपुरी अभिनेताओं को भी मिल चुका है। विजय मुंबई में रहते थे, जहां उनका विजय खरे अकादमी के नाम का एक एक्टिंग स्कूल है।