Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल देश’ नहीं बन सकते…सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?

हम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल देश’ नहीं बन सकते…सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर दुनियाभर में संकट गहराता जा रहा है। भारत में सामने आई चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक के दौरान सरकार ने सभी दलों को भरोसा दिलाया कि देश में पर्याप्त ऊर्जा भंडार हैं और इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। कहा जा रहा है कि, सरकार ने बैठक में कहा कि, घबराने की कोई जरूरत नहीं है, कच्चे तेल और गैस की पर्याप्त भंडार होने के साथ-साथ और भी जहाज आ रहे हैं।

पढ़ें :- कमर्शियल जहाजों पर हमला और हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य: पीएम मोदी

सरकार ने कहा कि उसकी प्राथमिकता प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और घरेलू ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना है। सरकार की तरफ से कहा गया कि, एलपीजी का उत्पादन करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 4 जहाज आ चुके हैं और कुछ और जहाज आने वाले हैं। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लेकर सरकार ने कहा कि हमारे दूतावास लगातार काम कर रहे हैं और अब तक 4.25 लाख भारतीयों को सुरक्षित लाया जा चुका है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में सभी दलों ने हिस्सा लिया और सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया गया और मौजूदा स्थिति पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। रिजिजू ने सभी दलों का धन्यवाद करते हुए कहा कि देशहित के मुद्दे पर राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाई है और हालात के अनुसार सरकार जो भी कदम उठाएगी, उसमें पूरा सहयोग मिलेगा।

वहीं, इस दौरान विपक्ष के प्रतिनिधियों ने विदेश मंत्री से पूछा कि ईरान जंग में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि हम अब भी मूक दर्शक बने हुए हैं। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो टूक जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा 1981 से कर रहा है। इसमें कुछ नई बात नहीं है। इससे आगे विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल देश’ नहीं बन सकते।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति ने रोकी जंग तो ईरान ने दिया बड़ा बयान, कहा-'पीछे हट गए ट्रंप...', कोई बातचीत भी नहीं हो रही है
Advertisement