Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alert : यूपी समेत 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का येलो अलर्ट, दिल्ली में टूटा 15 साल बाद बारिश का रिकॉर्ड

Weather Alert : यूपी समेत 20 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का येलो अलर्ट, दिल्ली में टूटा 15 साल बाद बारिश का रिकॉर्ड

By संतोष सिंह 
Updated Date

Weather Alert : नोरू चक्रवात (Noru Cyclone) की वजह से अक्तूबर के पूरे महीने बने रहने की संभावना है। बता दें किअक्तूबर के शुरुआती सप्ताह में विदा होने वाला मानसून उत्तर भारत में सितम बरपा रहा है। इस कारण हो रही बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) व उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में जलभराव की स्थिति बन गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)  में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति हो गई है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। इसके बाद पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। वहीं लगातार बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई  54 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में कई जगह सड़कों को लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा।

कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट

कुमाऊं मंडल (Kumaon Circle)  के जिलों में आज रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग(Weather Department)  ने कुमाऊं मंडल (Kumaon Circle) के इन स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है, जबकि राज्य के बाकी स्थानों पर कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert)जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुजरात में हो रही है बारिश 

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

गुजरात में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)के चलते बारिश हो रही है। यहां पर मौसम विभाग (Weather Department)  ने अगले दो दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि दो दिन बाद ही यहां बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

12 अक्टूबर तक  भीगेगा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। पूरे प्रदेश में वर्षा का गतिविधि बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और अरब सागर (Arabian Sea) की तरफ से मिल रही नमी की वजह से ऐसा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) का कहना है कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश भीगेगा। हल्की बारिश का दौर 20 अक्टूबर या इसके बाद भी जारी रह सकता है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर समेत पांच जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मालवा निमाड़ इलाके समेत 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Advertisement