Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, दिल्ली में बूंदाबांदी शुरू, NCR में तेज वर्षा की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, दिल्ली में बूंदाबांदी शुरू, NCR में तेज वर्षा की संभावना

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अचानक मौसम बदल गया है। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली सहित आसपास के शहरों में तेज हवा चल रही है। नई दिल्ली जिले में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग (Weather Department)  ने अगले कुछ घंटों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। लोगों को तेज धूप के साथ बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

पढ़ें :- BRICS की आड़ में चीन का बड़ा गेम? चिनफिंग के '5-पॉइंट प्लान' को लेकर भारत सतर्क

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, दिल्ली के साथ बहादुरगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान के अजमेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर और जोधपुर में भी धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री से. दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कितना था तापमान

12 अप्रैल दिनभर खिली रही तेज धूप के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को 39.1 डिग्री रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर BJP और सहयोगी दल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाएंगे सेवा संकल्प: अमित शाह
Advertisement