Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Forecast April 2022 : गर्मी ने अपने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, इन राज्यों में 10 दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Weather Forecast April 2022 : गर्मी ने अपने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, इन राज्यों में 10 दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Weather Forecast April 2022 : तपती गर्मी में पसीना और उमस ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। तापमान अपने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए जनजीवन  का हाल बेहाल कर रहा है। पश्चिमोत्तर भारत में गर्मी का 122 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।  कुछ राज्यों में अगले 10 दिन तक वर्षा की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इसका सीधा-सीधा अर्थ यह है कि अगले 10 दिनों तक तीन राज्यों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में तापमान सर्वाधिक देखने को मिला है। इन 10 दिनों तक लू चलती रहेगी। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दीं।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

खबरों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा है कि भारत में मार्च का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, मार्च में न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह तीसरा सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमोत्तर भारत का अधिकतम तापमान 30.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले 122 सालों में सबसे ज्यादा है। इसी तरह पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में भी तापमान सामान्य से ज्यादा है।

Advertisement