Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Forecast : इन राज्यों में होगी प्री-मानसून बारिश, तापमान में गिरावट आने की उम्मीद,पढ़ें आज का वेदर अपडेट

Weather Forecast : इन राज्यों में होगी प्री-मानसून बारिश, तापमान में गिरावट आने की उम्मीद,पढ़ें आज का वेदर अपडेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

Weather Forecast : दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तक मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। हीटवेव (लू) का कहर झेल रहे कई राज्यों में अब राहत की बारिश होने वाली है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई राज्यों में धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।

पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक प्री-मानसून (Pre-Monsoon Rain) गतिविधियां सबसे पहले दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगी। इन राज्यों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Advertisement