Weather Forecast : दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तक मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। हीटवेव (लू) का कहर झेल रहे कई राज्यों में अब राहत की बारिश होने वाली है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई राज्यों में धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक प्री-मानसून (Pre-Monsoon Rain) गतिविधियां सबसे पहले दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगी। इन राज्यों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।