Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रंगों के पर्व होली से पहले यूपी में मौसम लेने वाला है यूटर्न, इन जिलों में है बारिश का अर्लट : IMD 

रंगों के पर्व होली से पहले यूपी में मौसम लेने वाला है यूटर्न, इन जिलों में है बारिश का अर्लट : IMD 

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में रंगों के त्योहार होली से पहले मौसम यूटर्न (Weather U-turn) लेने वाला है। IMD के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 13 मार्च से आसमान में काले बादलों की आवाजाही दिखेगी। इससे पहले यूपी के दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग (Weather Department) ने बारिश की भविष्यवाणी की है।

पढ़ें :- मोहर्रम को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सुरक्षा का दिया संदेश

राजधानी लखनऊ में हवाओं का प्रभाव कम होने के बाद गर्मी ने असर दिखाया है। शहर में बीते हफ्ते तेज हवाओं के असर से जहां पारे में गिरावट हुई थी, हवाओं की रफ्तार धीमी होने से तापमान में फिर बढ़त दर्ज की गई है। लखनऊ शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 10 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम लगभग विदा ले चुका है। सिर्फ सुबह और रात में ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दोपहर में तीखी धूप निकल रही है। जिससे दिन में गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव होगा। यूपी में अगले दो दिन तेज हवाएं चलने वाली है। जिसके बाद बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम ठंडा होने के आसार हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, 13 मार्च को नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और पीलीभीत समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

आज यूपी में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार आज यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 और 12 मार्च को भी मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने के भी आसार हैं। यूपी में इस बार होली पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी यूपी में 13 और 14 मार्च को बारिश की संभावना है। लेकिन पूर्वी यूपी में इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: कई होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान फायर सेफ्टी मानकों का करते हैं उल्लंघन, घटना के बाद कार्रवाई में जुटते हैं अधिकारी

बारिश से तापमान में गिरावट के आसार

यूपी में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। मार्च माह के शुरुआत से ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। दिन में भी धूप भी तल्खी बढ़ रही है। जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। होली पर यूपी में बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। 15 मार्च के बाद तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगेगी। होली के बाद यूपी में गर्मी तेजी से बढ़ने के आसार हैं।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म जिला

यूपी में रविवार को सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हमीरपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, कानपुर का 33, वाराणसी का 33.2, आगरा का 33.8, झांसी का 33.1, लखनऊ का 32.1 डिग्री और बांदा का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर का रहा। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान
Advertisement