Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather News : बर्फबारी से मौसम ने बदली करवट , जानें कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान

Weather News : बर्फबारी से मौसम ने बदली करवट , जानें कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Weather News: देश के कई राज्यों में शीत के मौसम  ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ो पर बर्फबारी के कारण मौसम बदल गया है। तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा था। जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) पर बर्फबारी का कहर थम गया है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदल गया है। लेकिन दो-तीन दिनों में पहाड़ों पर फिर से ताजा बर्फबारी होने की संभावना है। दक्षिण भारत के भागों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र आने वाला है जिससे बारिश काफी बढ़ जाएगी।

पढ़ें :- राहुल गांधी दोनों सीटें भारी अंतर से जीतेंगे : मनिकम टैगोर

दिल्ली: दिल्ली और NCR में मौसम सामान्य रूप से ठंड रहेगा। दिन में धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। रात में पारा 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मुंबई: मुंबई में आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।  दिन में पारा 34 डिग्री रहेगा।

कोलकाता: कोलकाता में भी आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क रहने की संभावना. अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

चेन्नई: बारिश कम हो गई है। हालांकि बादल बने रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी जारी रह सकती है। दिन में पारा 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पढ़ें :- अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा जीत सुनिश्चित करेंगे : प्रियंका गांधी वाड्रा
Advertisement