Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Web Summit 2025 : भारत सहित दुनिया भर के हजारों स्टार्टअप्स शामिल, जेनेरेटिव AI पर रहा पूरा फोकस 

Web Summit 2025 : भारत सहित दुनिया भर के हजारों स्टार्टअप्स शामिल, जेनेरेटिव AI पर रहा पूरा फोकस 

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। Web Summit Qatar 2025 के दौरान लगभग 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। दुनिया भर के 125 देशों के लोग शामिल रहे। ये समिट इनोवेटिव स्टार्टअप (Innovative Startup) के लिए भी पॉपुलर है। इस बार वेब समिट में भारत सहित दुनिया भर से लगभग 1520 स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया है। इस बार पूरा फोकस जेनेरेटिव AI (Generative AI) पर रहा। खास तौर पर AI स्पेस में अमेरिका और चीन की राइवलरी साफ तौर पर देखी गई।

पढ़ें :- Unique Wedding Return Gift :  विवाह का अनोखा रिटर्न गिफ्ट , दूल्हे ने दिया सामूहिक दुर्घटना बीमा कवर’ उपहार

स्टार्टअप इंडिया (Startup India) के तहत भी Web Summit 2025 में भारत के कुछ चुनिंदा स्टार्टअप ने हिस्सा लिया। इनमे से कुछ स्टार्टअप शार्क टैंक इंडिया में भी आ चुके हैं और उन्हें फंडिग भी मिली है। इस बार भारतीय स्टार्टअप Arista Vault ने भी Web Summit में अपने प्रोडक्ट्स को दिखाया। ग़ौरतलब है कि Arista Vault का दावा है कि वो भारत की पहली कंपनी हैं जो सिक्योर लगेज सल्यूशन बनाते हैं। वॉलेट, बैग और ट्रॉली में बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन (Biometric Authentication) का फीचर होता है। इसके अलावा ये कंपनी वैसे भी ट्रॉली बनाती हैं जिन्हें रिमोट से चलाया जा सकता है। ट्रॉली पर ख़ुद भी बैठ कर आप एयरपोर्ट पर चल सकते हैं और ये ख़ुद से आपके पीछे पीछे भी आता है।इसके साथ रिमोट कंट्रोलर भी मिलता है। Web Summit दुनिया भर के स्टार्टअप के लिए एक शानदार प्लैटफॉर्म की तरह काम करता है। यहां भारत सहित दुनिया भर के स्टार्टअप आ कर इन्वेस्टर ढूंढते हैं। इस बार 600 निवेशकों ने भी इस समिट में हिस्सा लिया है।

Web Summit में दुनिया के बड़े नाम भी शामिल होते हैं। Web Summit Lisbon में माइक्रोसॉफ्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी थे। इस बार Qatar में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने भी हिस्सा लिया। Web Summit Qatar 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर काफी बज रहा। ज्यादर स्टार्टअप यहां अपने AI प्रोजेक्ट लेकर शामिल हुए। Web Summit में हमेशा की तरह इस बार भी सैकड़ों निवेशकों ने कई स्टार्टअप पर दांव लगाया। इस इवेंट में शार्क टैंक की तरह लाइव पिच भी होती है। यानी स्टार्टअप निवेशकों के सामने लाइव पिच कर सकते हैं। निवेशकों को अगर आईडिया पसंद आया तो तुरंत फंडिंग भी हो जाती है। स्टार्टअप फाउंडर्स के बीच Web Summit बेहद पॉपुलर है। क्योंकि यहां स्टार्टअप मास्टर क्लास में स्टार्टअप को लेकर फाउंडर्स लोगों को बारीकीयां बताते हैं। अगर बात बनती है तो छोटे स्टार्टअप को अच्छे इन्वेस्टर्स मिल जाते हैं। यहां दुनिया भर के निवेशक और फाउंडर्स हर साल आते हैं।

Advertisement