Benefits of eating roasted gram: आजकल मोटापा बेहद आम समस्या है। अपने बढ़े हुए वजन या मोटापे से परेशान लोग जिम जाने से लेकर डाइटिंग, अपना पसंदीदा खाना पीना छोड़ देते है इतना ही नहीं स्ट्रिक्ट डाइट और सप्लीमेंट लेने के बावजूद वजन कम नहीं होता है।
पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है जो आपका वजन घटाने और मोटापे को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। वो है भुना हुआ चना।
जी हां फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डॉक्टर बताते हैं अगर आप सही तरीके से और सही मात्रा में भुना हुआ चना खाते हैं तो यह आपके शरीर में जमा चर्बी को पिघलाने में मदद कर सकता है। टडॉक्टर के अनुसार भुने हुए चने में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पेट को देर तक भरा रखता है डिससे बार बार भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग नहीं करते है। वजन घटता है।
इतना ही नहीं भुने चने में प्रोटीन अधिक होता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न कर पाता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। साथ ही भुने हुए चने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ऐसे में वजन को बैलेंस करने में मदद करता है।
पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत
डॉ सलीम दिन में लगभग सौ ग्राम यानी करीब दो थोटी कटोरी भुना हुआ चना खाने की सलाह जेते है। यह मात्रा वजन को कम करने के लिए पर्य़ाप्त मानी जाती है। इसे सुबह और शाम में स्नैक्स के टाइम पर खा सकते है। इसके अलावा भुना चना शुगर और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन बेहतर करता है।